फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunaaav

नामांकन के दिन 200 मीटर दायरे में बंद रहेंगी दुकानें

Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
गांधी प्रेक्षागृह में पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल नियमों का पालन कराते हुए संपन्न कराने को प्रशासन तैयार है। रविवार को डीएम पुलकित खरे ने गांधी प्रेक्षागृह में अफसर कर्मचारियों संग बैठक की और सख्ती से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि 13 से15 अप्रैल तक नामांकन होंगे। नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि में कोई भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके तय सीमा में दुकानें बंद रहेंगी। प्रवेश द्वार पर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। उन्हीं की जिम्मेदारी होगी कि परिसर के अंदर कोविड-19 के नियम पालन हों, दो अधिक लोग प्रवेश न कर सकें। प्रत्येक नामांकन स्थल पर दो स्थायी मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। वह परिसर में उपस्थित रहकर व्यवस्था संभालेंगे। समस्त एआरओ, बीडीओ को नामांकन खिड़कियों पर चिन्हांकन कराने के निर्देश दिए। मेनगेट पर एक कर्मचारी रहेगा, जो प्रत्याशी को उससे संबंधित खिड़की की जानकारी देगा। निष्पक्ष और अनुशासन के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कंट्रोल रूम को तत्काल अवगत कराएं। एसपी किरीट कुमार ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग पर ही जांच पुलिस करेगी। अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र, डीडीओ योगेंद्र पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएम ने ललौरीखेड़ा और अमरिया पहुंचकर परखी तैयारी
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने रविवार दोपहर ललौरीखेड़ा और अमरिया ब्लॉक पहुंचकर नामांकन को लेकर चल रही तैयारियां परखीं। एसपी किरीट कुमार भी उनके साथ थे। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए स्थापित की गई खिड़कियों को देखा। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के बाहर बरेली हाईवे की तरफ एक साइड में बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे इंतजाम करें कि दूसरी साइड से हाईवे पर आवागमन होता रहे। बारी-बारी से प्रत्याशी अपना नामांकन कराते हुए परिसर के बाहर भेजे जाएं। अमरिया में परिसर में प्रवेश हेतु एक ही द्वार सुनिश्चित करने को कहा, दूसरे को बंद रखने के निर्देश दिए। गेट पर ही कोविड हेल्प डेस्क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed