फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunaaav

मतदान के दिन रहेगा अवकाश, 48 घंटे पहले बंद हो जाएंगी मादक पदार्थों की दुकान

Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
पीलीभीत। पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही प्रशासनिक स्तर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। मतदान के दिन समस्त कर्मचारियों का सार्वजनिक अवकाश राहेगा। मादक पदार्थ की दुकानें भी दो दिन पहले से बंद रहेंगी। कर्मचारियों की ड्यूटी तय करते हुए प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी को ड्यूटी कार्ड भी दे दिए गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के 720, ग्राम पंचायत सदस्य के 8881, क्षेत्र पंचायत सदस्य 845, जिला पंचायत सदस्य 34 पदों पर मतदान तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होना है। 904 मतदान केंद्र और 2056 बूथ बनाए गए हैं। इन पर 1279302 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रशासन आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराते हुए निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को तैयारियों में जुटा है। 13 और 15 अप्रैल को नामांकन होना है। इसकी भी युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। शनिवार को अवकाश के दिन भी काम चलता रहा। चुनाव ड्यूटी कर्मचारियों को बांटी जाती रही। इसके बाद प्रशिक्षण होगा। मताधिकार से कोई वंचित न रहे, इसके लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। समस्त मिल, कारखानों आदि में कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। मतदान से 48 घंटे पहले शराब, भांग समेत अन्य मादक पदार्थ की दुकानें बंद रहेंगी। दो मई को भी इन दुकानों को मतगणना संपन्न होने तक बंद रखा जाएगा। डीएम पुलकित खरे ने समस्त अधिकारियों को सख्ती से आदेशों का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई भी तय है।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय की जाने वाली धनराशि के अनुश्रवण के लिए तहसील स्तरीय कमेटी गठित की थीं। कलीनगर तहसील में बाढ़ खंड पूरनपुर के खंडीय लेखाधिकारी राहुल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें संशोधन करते हुए अब यह जिम्मेदारी जिला पंचायत के लेखाकार रोहिताश कुमार (9411285016) को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाबी रंग का होगा जिपं सदस्य का मतपत्र
चुनाव में विभिन्न पदों पर एक साथ मतदान होना है। ऐसे में मतपत्रों के रंग भी तय कर दिए हैं। जिला पंचायत सदस्य मतपत्र गुलाबी रंग का होगा। ग्राम प्रधान का हरा, ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद और क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतपत्र नीले रंग का होगा। ऐसे में मतदान के समय वोटर के सामने भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed