{"_id":"66d9a80b2a2773030a022a54","slug":"panchayat-assistants-did-not-withdraw-honorarium-ban-on-salary-of-secretaries-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-122023-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंचायत सहायकों का नहीं निकाला मानदेय, सचिवों के वेतन पर लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंचायत सहायकों का नहीं निकाला मानदेय, सचिवों के वेतन पर लगाई गई रोक
विज्ञापन
डीपीआरओ के कहने पर भी नहीं दिया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एडीओ और सचिवों को पंचायत सहायकों, केयरटेकर का मानदेय न देना मुसीबत बन गया। कई बार निर्देश के बाद भी ध्यान न देने पर जिला पंचायतीराज अधिकारी ने अब सभी एडीओ और सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी है।
गांवों में पंचायत सहायक और शौचालयों के केयर टेकर का मानदेय एडीओ और सचिवों के माध्यम से निकलता है। इसमें दोनों की ओर से मनमानी की जा रही है। इसके चलते पंचायत सहायकों को समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। मानदेय न मिल पाने की शिकायतें भी होती हैं। शिकायतों पर डीपीआरओ की ओर से एडीओ और सचिवों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया।
ऐसे में अब डीपीआरओ ने एडीओ और सचिवों के वेतन पर रोक लगा दी है। चेतावनी दी गई है कि जब तक शत प्रतिशत पंचायत सहायकों और केसर टेकर का मानदेय नहीं दिया जाता, तब तक वेतन नहीं मिलेगा। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से उनमें खलबली है।
विज्ञापन
-- कई बार निर्देश के बाद भी मानदेय नहीं दिया गया। इसके चलते दोनों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी