{"_id":"6501fe486605604a020ee168","slug":"paddy-purchasing-centers-not-uploaded-on-portal-notice-issued-to-managers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4127-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पोर्टल पर अपलोड नहीं किए धान क्रय केंद्र, प्रबंधकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पोर्टल पर अपलोड नहीं किए धान क्रय केंद्र, प्रबंधकों को नोटिस जारी
Wed, 13 Sep 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए पांच एजेंसियों के 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों को पोर्टल पर दर्ज करना था। समीक्षा बैठक में पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित पांचों प्रबंधकों को डीएम ने नोटिस जारी किया है। सभी को तीन दिन के भीतर केंद्रों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पांच एजेंसियों के जिले में अभी तक 144 केंद्रों को मंजूरी दी गई है। एजेंसी के जिला प्रबंधकों को सभी केंद्र ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए गए थे। किस एजेंसी के कितने केंद्र अपलोड हो गए, इसको लेकर 11 सितंबर को डीएम ने समीक्षा बैठक की थी।
बैठक में पीसीएफ के 25 केंद्रों में से 21 ही अपलोड पाए गए। इस पर जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह से जवाब तलब किया गया है। यूपीएसएस के 44 में से 28 ही लोड हो सके थे, जबकि 16 शेष थे। ऐसे में जिला प्रबंधक श्याम प्रसाद द्विवेदी को नोटिस जारी किया गया है। पीसीयू के 39 में 25 केंद्र अपलोड होने पर जिला प्रबंधक रामकेश सरोज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी जिला प्रबंधकों को तीन दिन के भीतर केंद्रों को ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
00
फैक्ट फाइल
एजेंसी कुल केंद्र अपलोड
खाद्य विभाग 33 33
भारतीय खाद्य निगम 03 00
पीसीएफ 25 21
पीसीयू 39 25
यूपीएसएस 44 28
000
समीक्षा बैठक में पोर्टल पर केंद्रों को अपलोड न करने पर जिला प्रबंधकों को डीएम के निर्देश पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभी से तीन दिन के भीतर सभी केंद्र अपलोड करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी सभी केंद्र अपलोड न होने पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। - वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ