फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy purchasing centers could not be registered on the portal even after the stipulated time passed

Pilibhit News: तय समय बीता पर पोर्टल पर नहीं दर्ज नहीं हो सके धान क्रय केंद्र

Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing centers could not be registered on the portal even after the stipulated time passed
पीलीभीत। धान खरीद के लिए जिले में खोले गए क्रय केंद्रों को ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश का तय समय बीतने के बाद भी पालन नहीं हो सका है। 11 सितंबर को समीक्षा के दौरान डीएम ने तीन दिन के भीतर केंद्र अपलोड करने के आदेश दिए थे, लेकिन खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों ने इसे हवा में उड़ा दिया। अभी तक केंद्र अपलोड ही नहीं हो सके। अब जिला प्रबंधकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए जिले में 144 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 33, पीसीएफ के 25, पीसीयू के 39, यूपीएसएस के 44 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्र हैं। सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। जनपद में कुल 144 धान क्रय केंद्रों में से एफसीआई का कोई भी क्रय केंद्र आनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है।
विज्ञापन

यूपीएसएस व पीसीयू के सात-सात क्रय केंद्र ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं। केंद्रों को लेकर 11 सितंबर को डीएम ने समीक्षा बैठक की थी। इसमें जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर केंद्रों को अपलोड करने के आदेश जारी किए गए थे। डीएम की ओर से जारी इन आदेशों पर भी जिला प्रबंधकों की मनमानी हावी रही थी। तय समय बाद भी ई-उपार्जन पर केंद्र अपलोड नहीं किए गए। इसको लेकर मंगलवार को डीएम ने फिर समीक्षा की तो लापरवाही पर जिला प्रबंधकों को चेतावनी दी। कहा, यदि 24 घंटे में क्रय केंद्र अपलोड नहीं किए गए तो दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed