फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy purchase: DM approved to open 118 purchase centers

धान खरीद : 118 क्रय केंद्र खोलने की डीएम ने दी मंजूरी

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase: DM approved to open 118 purchase centers
पीलीभीत। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए प्रशासन ने क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। अलग-अलग एजेंसी के 118 केंद्रों को डीएम ने अनुमति दी है। केंद्रों के लिए पूर्व में जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के बाद शासन ने धान खरीद को लेकर सारणी जारी की थी। इसके लिए जिला खरीद अधिकारी नामित करने के साथ ही केंद्रों के निर्धारण के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव आने के बाद जांच पड़ताल कराई गई। जुलाई में जांच के बाद अलग-अलग एजेंसी के डीएम की सहमति पर 69 केंद्र मंजूर किए गए थे। इसके बाद अन्य केंद्रों के लिए जांच कराई गई। अब दूसरी सूची में 49 क्रय केंद्र और बढ़ा दिए गए हैंं। इस तरह से अब जिले में 118 केंद्र मंजूर किए गए हैं। यहां पर अक्टूबर से धान खरीद प्रस्तावित है।
विज्ञापन

00
एजेंसी वार केंद्रों का विवरण
पीसीएफ के 17, यूपीएसएस के 40, पीसीयू के 32, खाद्य विभाग के 26 और भारतीय खाद्य निगम के तीन केंद्र खोले जाएंगे।
00
वर्जन
धान खरीद के लिए जिले में इस बार अभी तक 118 केंद्र मंजूर हुए हैं। यहां पर पहली अक्टूबर से खरीद प्रस्तावित है। - वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed