फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   owner who stole a truck full of Saria arrested along with his partner in Pilibhit

मालिक ने ही चुरा लिया अपना ट्रक: मेरठ के व्यापारी की 250 कुंतल सरिया हड़पने की थी साजिश, दो गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

मेरठ के व्यापारी की 250 कुंतल सरिया से भरा ट्रक लूटा नहीं गया था बल्कि ट्रक मालिक ने ही उसमें लदे 16 लाख रुपये के माल को हड़पने की साजिश रची थी। उसने खुद ही अपनी ट्रक चोरी कर लिया था। पुलिस ने ट्रक मालिक समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
owner who stole a truck full of Saria arrested along with his partner in Pilibhit
पुलिस थाने में खड़े पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के व्यापारी की 250 कुंतल सरिया से भरा लापता हुआ ट्रक पीलीभीत पुलिस ने बरामद कर लिया है। ट्रक मालिक ने अपने परिचित के साथ मिलकर ही सरिया को हड़पने की साजिश रची थी। शुक्रवार को एसओजी और पूरनपुर पुलिस की टीम ने ट्रक मालिक को पकड़ लिया। वही ट्रक चला रहा था। इसके बाद ट्रक को भी बरामद कर लिया गया। ट्रक मालिक और उसके परिचित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी अतुल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में घटना का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाने के मेरठ रोड निवासी विनय कुमार मित्तल ने बुधवार को पूरनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 250 कुंतल सरिया लदा ट्रक जांलधर से लखीमपुर जा रहा था। दो दिन पूर्व चालक रुद्रपुर के जयनगर निवासी मलकीत सिंह ट्रक के साथ लापता हो गया। फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो सका। ट्रक में लदे सरिया की कीमत 16 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर अफसरों के निर्देश पर पूरनपुर पुलिस ने चालक और ट्रक की खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

चालक की निशानदेही पर ट्रक बरामद 

एसपी ने पूरनपुर पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी की टीम ने ट्रक के मालिक, जो चालक भी है उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चालक ने ट्रक को अपने परिचित पंतनगर थाने के डिवाइन सिटी फेस निवासी शिशिर हलधर की मदद से छिपाने की बात कही। चालक की निशानदेही पर पुलिस और एसओजी की टीम ने ट्रक को बरामद कर लिया। झूठी कहानी रचने में साथ देने वाले परिचित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से खुलासे तक पहुंचे टीम

शिकायत के बाद पुलिस ने असम हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर कैमरे को चेक किया। उसमें ट्रक मालिक पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। करीब दो घंटे तक उसने ढाबे पर ही आराम किया। आरोपी चालक ट्रक को दूर ही खड़ा करके आया था। ढाबे पर ही उसने परिचित से संपर्क कर लूट की कहानी को रचा था।

Varun Gandhi: सांसद वरुण गांधी ने ठुकराया ऑक्सफोर्ड का निमंत्रण, बोले- देश के मुद्दे विदेश में उठाना गद्दारी


 

16 लाख का माल 12 लाख में बेचने की हो गई थी डील

लालच के चलते ट्रक मालिक मलकीत ने अपने साथी शिशिर के साथ मिलकर ट्रक को गायब किया। करीब 16 लाख की कीमत की सरिया को 12 लाख में बेचने की डील भी हो गई थी। माल को बेचने से पूर्व ही पुलिस टीम को सफलता मिल गई। ट्रक और माल समेत आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

एसपी अतुल कुमार ने बताया कि कर्ज और अधिक रुपये के लालच में ट्रक मालिक/ चालक ने अपने परिचित के साथ मिलकर ट्रक को मय माल के गायब किया था। ट्रक को मय माल के बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed