फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi declined the invitation of Oxford University

Varun Gandhi: सांसद वरुण गांधी ने ठुकराया ऑक्सफोर्ड का निमंत्रण, बोले- देश के मुद्दे विदेश में उठाना गद्दारी

Fri, 17 Mar 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर घरेलू मुद्दों को उठाना ठीक नहीं। घरेलू मुद्दों पर बोलने के लिए संसद है। देश के बाहर घरेलू मुद्दों को उठाना अपमानजनक कार्य होगा।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi declined the invitation of Oxford University
भाजपा सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के भाजपा सासंद वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह सरकार की नीतियों के अलोचना को लेकर नहीं हैं बल्कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के निमंत्रण को ठुकराने को लेकर चर्चा में हैं। ऑक्सफोर्ड यूनियन ने वरुण गांधी को 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सही रास्ते पर जा रहा है या नहीं', विषय पर बोलने के लिए आमंत्रण दिया था। उन्होंने यह कहकर आमंत्रण ठुकरा दिया कि यह मुद्दा अंतराष्ट्रीय मंच पर उठाने लायक नहीं है। संसद में इसको लेकर बहस होती है। 

विज्ञापन


शौचालय में दुकान: किसी ने रखीं लकड़ियां तो किसी ने उपले, ओडीएफ जिले में इज्जतघर बेपर्दा, ऐसा है हाल
विज्ञापन


वरुण गांधी ने यह फैसला तब लिया है जब हाल ही में उनके चचेरे भाई व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जाकर भारत के लोकतंत्र को लेकर बयान दिया था। लंदन में दिए गए बयानों को लेकर राहुल गांधी का काफी विरोध हो रहा है। उनके बयान को लकर लगातार चौथे दिन संसद ठप रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाते रहे हैं सवाल 

सांसद वरुण गांधी सरकार की नीतियों के विरोध में बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सरकार की अग्निपथ योजना हो, रोजगार को लेकर बात हो, वरुण गांधी के विरोधाभासी स्वर हमेशा से सामने आए हैं। भाजपा सांसद अपने बयानों से समय समय पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। लेकिन जब ऑक्सफोर्ड यूनियन ने इन्हीं सब मुद्दों पर बात करने के लिए वरूण गांधी को निमंत्रण भेजा तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। 

Bareilly News: अब 26 मार्च से शुरू होगी जयपुर की फ्लाइट, संशोधित शेड्यूल जारी, टिकटों की बुकिंग शुरू

भाजपा सांसद का कहना है कि घरेलू नीतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना ठीक नहीं। भारत में इन विषयों पर बोलने के लिए संसद में अवसर मिलता है। वहां पर सरकार की नीतियों पर बात होती है। देश के बाहर घरेलू मुद्दों को उठाना अपमानजनक कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed