{"_id":"5e3036a78ebc3e4af3409c97","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3936126137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 12 को सीआरएस करेंगे ट्रैक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 12 को सीआरएस करेंगे ट्रैक का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ट्रेन दौड़ाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। सीआरएस निरीक्षण के लिए 27 जनवरी को नहीं आ पा रहे हैं, अब वह 12 फरवरी को इस काम के लिए आएंगे। इससे पहले डीआरएम निरीक्षण करेंगे। सीआरएस निरीक्षण के बाद ट्रेन दौड़ाने के लिए जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
भोजीपुरा और टनकपुर के बीच ब्रॉडगेज की ट्रेनों का संचालन होने के बाद शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हुई थी। इसके बाद कुछ दिन काम कछुआ चाल से चला, लेकिन रेल प्रशासन ने मार्च 2020 में ट्रेन को चलाने के लिए काम तेजी से शुरू करा दिया। काम भी लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इज्जतनगर और गोरखपुर के अधिकारियों ने ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण कर चुके हैं। प्वाइंट, सिग्नल में कुछ खामियां मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने को कहा गया। इसके बाद 27 जनवरी को सीआरएस के निरीक्षण की तारीख मिली तो आनन फानन में तैयारियां पूरी करने में रेलवे अफसर जुट गए। मगर किसी कारण 27 जनवरी का कार्यक्रम टल गया है। मंगलवार को रेल सूत्रों ने बताया कि अब 12 फरवरी को सीआरएस का निरीक्षण प्रस्तावित हुआ है। सीआरएस के निरीक्षण की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन एक बार फिर तैयारियों में जुट गया है। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन में किसी दिन डीआरएम निरीक्षण करने वाले हैं। इसके बाद बीसलपुर तक सीआरएस निरीक्षण होगा। सीआरएस निरीक्षण के बाद फरवरी अंत तक ट्रेन दौड़ाने के लिए हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।