फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

सड़क- नाली निर्माण के सेंपल की 24 घंटे में आई रिपोर्ट, ईंट फेल

Sun, 26 Jan 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। नगर पालिका और डूडा से बनवाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़कों-नालियों का शुक्रवार को निरीक्षण कर डीएम ने ईंट व निर्माण सामग्री की जांच के लिए जो नमूने भरवाए थे, उसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आ भी गई। पीडब्ल्यूडी की लैब में हुई जांच में ईंट की लंबाई निर्धारित मानक से कम पाई गई। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने नगरपालिका के इस काम को श्रमदान घोषित कर दिया है। यानी ठेकेदार को कोई भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को साईं धाम कॉलोनी में 103 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता चेक की थी। तब यह चेकिंग इस बात से भी जोड़ी गई थी कि शहर विधायक ने शासन में जो शिकायतें की हैं, उसी क्रम में यह सब कुछ हो रहा है। डीएम पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरस्वरुप समेत कई इंजीनियर को साथ ले गए थे। नाली और सड़क निर्माण में गुणवत्ता की पड़ताल के लिए ईंट और सीमेंट का नमूना भरवाया था। इसको सैंपलिंग के लिए पीडब्ल्यूडी की लैब में भेजा गया था। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ने लैब से 24 घंटे के अंदर ईंट और सीमेंट के नमूनों की जांच कराकर रिपोर्ट भी दे दी। इसमें ईंट की लंबाई 87 कंप्रेसिव स्टेंथ पाई गई, जोकि निर्धारित मानक से 63 कम है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के अनुसार नाली निर्माण में लगने वाले ईंट की कंप्रेसिव स्ट्रेंथ 150 होनी चाहिए, इसलिए नमूना फेल घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इस काम को प्रशासन की तरफ से श्रमदान घोषित कर दिया गया है। ठेकेदार केे अब किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाएगा। जेई को भी इस मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा मोहल्ला खुदागंज में डूडा से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का नमूना भी अधोमानक पाया गया। इसके बाद डीएम ने मझोला में भी निर्माण कार्य चेक किया था। उसमें कुछ काम अधूरा पाया गया। डीएम ने इस मामले में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed