{"_id":"5e2c45aa8ebc3e4b017f851a","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly393371280","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व को मिले 24 नए वनरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व को मिले 24 नए वनरक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। स्टाफ की कमी से जूझ रहे पीलीभीत टाइगर रिजर्व को 24 नए वनरक्षक मिल गए हैं। अभी तक टाइगर रिजर्व में सृजित 64 पदों के सापेक्ष मात्र 11 वन रक्षकों से ही काम चलाया जा रहा था।
करीब 73 हजार हेक्टेयर में फैले जनपद के जंगल को जून 2014 को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया था, लेकिन संसाधन और स्टाफ की कमी से स्थिति में भी अब भी सुधार नहीं हो पा रहा है। टाइगर रिजर्व में जहां बाघ, तेंदुओं समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में इजाफा हो रहा है, वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर भी चुनौती बढ़ती जा रही है। वजह यह है कि टाइगर रिजर्व में फील्ड स्टाफ की बेहद कमी है। टाइगर रिजर्व में स्टाफ की बात करें तो वन दरोगा और वन रक्षक के स्वीकृत पद में से आधे पर भी तैनाती नहीं है। यह दीगर बात है कि समिति की मदद से ही अफसर वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को बेहतर बनाने का दावा करते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि जंगल में शिकार और अवैध कटान की घटनाएं प्रकाश में आ रही है।
इस सबके बीच टाइगर रिजर्व को 24 नए वन रक्षक मिल गए हैं। जबकि अभी तक टाइगर रिजर्व में सृजित 65 पदों के सापेक्ष 11 वन रक्षकों के कंधों पर ही सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। इन 24 नए वन रक्षकों के आने के बाद भी 29 वन रक्षक की दरकरार है।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व को 24 नए वन रक्षक मिले हैं। इसमें पांच वन रक्षकों ने ज्वाइन भी कर लिया है। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व