फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

प्लेटफार्म नंबर तीन से टनकपुर को रवाना हुई पहली ट्रेन

Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। जंक्शन पर चल रहे इंटरलॉकिंग काम के अंतिम दिन शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर तीन से ट्रायल के तौर पर टनकपुर के लिए ट्रेनों को रवाना किया गया। सुबह ट्रेनों की रवानगी का काम पूरी तरह से सफल रहा। शाम को तीन घंटे का टेस्टिंग ब्लॉक लिया गया। अब बारीकी से कराए गए समस्त कार्य चेक किए जा रहे हैं। रविवार को जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह से चल रहे प्री नॉन और नॉन इंटरलॉकिंग काम के अंतिम दिन शनिवार को बरेली रूट के प्वाइंटों पर काम हुआ। सुबह बरेली से आई ट्रेन नंबर 55361 को ट्रैक नंबर चार और प्लेटफार्म नंबर तीन पर लाया गया। इसके बाद ट्रायल के तहत 55373 ट्रेन नंबर बनाकर सुबह 09:25 बजे टनकपुर के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रायल सफल रहा है। अब प्लेटफॉर्म तीन से किसी भी ट्रेन को चलाया जा सकता है। इसके अलावा एएसएम कार्यालय का भी शिफ्टिंग काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि अभी एएसएम कार्यालय से ट्रेनों का संचालन होने की उम्मीद कम है। शनिवार को बरेली रूट पर अधिकारियों ने कैंप लगाकर प्वाइंटों का परीक्षण किया। शाम को 06:30 से 09:30 बजे तक टेस्टिंग ब्लॉक लिया गया। इसमें सफलता मिलने के बाद इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग सभी ट्रैक और एएसएम कार्यालय जंक्शन प्रशासन को हैंडओवर करेगा। टेस्टिंग रिपोर्ट में ट्रॉयल सफल होने पर रविवार से ट्रेनों का संचालन यथावत शुरू हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि काम लगभग पूरा हो चुका है। शेष काम रात तक पूरा हो जाएगा। प्लेटफॉर्म तीन से ट्रेन का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed