फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

धान खरीद: सिटी मजिस्ट्रेट को कांटे मिले बंद, नाममात्र की मिली खरीद

Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने शनिवार को मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर कांटे ही बंद मिले और लेबर भी नदारद मिली। जिस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। आढ़तियों को इलेक्ट्रानिक कांटे रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ओपी वर्मा के शनिवार को पहुंचने से पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट सुबह मंडी समिति पहुंचीं। यहां उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटें बंद मिले और लेबर भी नदारद मिली। जिस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। उपभोक्ता संघ के क्रय केंद्र पर 32569 क्विंटल खरीद होना पाई गई। इस केंद्र पर भी मजदूर नहीं दिखे। पीसीएफ के दो क्रय केंद्रों पर धान खरीद का जायजा लिया। सेंटर इंचार्ज से नमी माप को दिखाने को कहा तो धान में 19 प्रतिशत नमी पाई गई। उन्होंने एक आढ़त पर आए धान की नमी की जांच कराई। इसमें 22 प्रतिशत नमी पाई गई। उन्होंने मंडी सचिव विजिन कुमार से क्रय केंद्रों पर नमी रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी की। उन्होंने प्रत्येक क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले धान की नमी की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। आढ़तों पर कांटा बांट से धान की तुलाई होती देख उन्होंने इलेक्ट्रानिक कांटों का प्रयोग करने की हिदायत दी। फिलहाल विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के दौरे को लेकर मंडी में व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed