फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two brothers injured in a road accident did not receive treatment at the CHC; referred to the district hospital.

Pilibhit News: सड़क हादसे में घायल दो भाइयों को सीएचसी में नहीं मिला इलाज, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two brothers injured in a road accident did not receive treatment at the CHC; referred to the district hospital.
बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो चचेरे-तहेरे भाइयों को शुक्रवार सुबह सीएचसी बरखेड़ा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने हरियाणा के खरखोदा स्थित सरकारी अस्पताल में उचित उपचार न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घायलों को मामूली पट्टी बांधने के बाद छोड़ दिया गया और दवा देने के लिए भी पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं था। इसके बाद परिजन दोनों घायलों को किराये के वाहन से अपने गांव बड़ेपुरा ले आए।
विज्ञापन

बताया गया कि दियोरिया थाना क्षेत्र में दोनों भाई वाहन से सफर कर रहे थे। वे वाहन की सबसे पिछली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वाहन का पिछला गेट खुल गया और दोनों भाई सड़क पर सिर के बल जा गिरे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी हालत नाजुक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर पट्टी निवासी रामवीर अपने बहनोई प्रमोद और संजीव को देखने खरखोदा के सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में घायलों की समुचित देखभाल नहीं की गई। केवल मामूली पट्टी बांधने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में दवा देने वाला भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दोनों घायलों को उनके गृहग्राम बड़ेपुरा लाया गया। घायलों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed