{"_id":"6a9b19e47a231232f508a078","slug":"bear-spotted-again-in-gajraula-video-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168041-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गजरौला में फिर दिखा भालू, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गजरौला में फिर दिखा भालू, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जंगल से सटे विनौर फॉर्म के पास दिखाई दिया
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार रात माला रेंज की गढ़ा बीट से सटे विनौर फॉर्म के पास भालू दिखाई देने से शोर मच गया। भालू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले पंचायत सचिवालय के बाहर भालू दिखाई देने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाश की, लेकिन भालू का कोई पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार रात पंचायत सचिवालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल से सटे विनौर फॉर्म के नजदीक भालू दिखाई देने पर ग्रामीणों में फिर खलबली मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भालू का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि जंगल के आसपास वन कर्मी लगातार वन्यजीवों की निगरानी कर रहे हैं। संवाद