फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administrator's last rites performed following the arrest of three accused.

Pilibhit News: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्राम प्रशासक का अंतिम संस्कार

Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administrator's last rites performed following the arrest of three accused.
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के आजमपुर बरखेड़ा गांव में ग्राम प्रशासक नरेंद्र वर्मा (38) की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों हरीश, रामऔतार और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व में दर्ज केस खत्म कराने और परिवार की सुरक्षा समेत अन्य मांगें पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार करने पर सहमति दे दी। आजमपुर बरखेड़ा निवासी मंजू देवी ने बताया कि उनके पति नरेंद्र वर्मा, उनके भाई अमित कुमार और संजीव कुमार के खिलाफ गांव के ही हरीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के मुकदमे को लेकर नरेंद्र वर्मा मानसिक रूप से परेशान थे। 31 अगस्त को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने नरेंद्र की मौत के पीछे प्रताड़ना को वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद देर रात हरीश, रामऔतार और विवेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया मामले की विवेचना जारी है। आत्महत्या के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed