{"_id":"6a9b1a8500f5444a99042e4a","slug":"the-priests-body-was-found-hanging-in-the-temple-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168061-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंदिर में पुजारी का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंदिर में पुजारी का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव के सामने स्थित मंदिर में शुक्रवार शाम वहां रह रहे पुजारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर मामले की जांच की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजन के पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करने पर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
बिलसंडा निवासी 50 वर्षीय गोपालपुरी पिछले लगभग तीन माह से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। शुक्रवार शाम कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो उनका शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोपालपुरी मानसिक रूप से परेशान रहते थे। बताया गया कि वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुके थे और ग्रामीणों से अक्सर इस तरह की बात कहते रहते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद