{"_id":"5db416538ebc3e01431c2708","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly381702240","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर पलटी ईको कार, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराकर पलटी ईको कार, एक की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर मीरापुर पुलिया के पास अनियंत्रित इको कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी मोहम्मद मियां (34) पुत्र रियासत मजदूरी करते थे। बीते माह वह मजदूरी करने के लिए हरियाणा गए थे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। शुक्रवार रात को सभी घर आने के लिए निकले। बरेली पहुंचने के बाद उन्होंने ईको कार किराए पर कर ली। इससे वह पूरनपुर जा रहे थे। शनिवार तड़के ढाई बजे असम हाईवे पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में मीरापुर पुलिया के पास चालक अकरम इज्जतनगर (बरेली) निवासी को झपकी आ गई। इसमें कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में मोहम्मद मियां, चालक अकरम, गोरा गांव निवासी किशन कुमार, धर्मेंद्र, देवेंद्र कुमार, रियाज, लल्ला, सद्दाम, छोटे, कमालुद्दीन, फखरुद्दीन घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर असम चौकी इंचार्ज अचल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने मोहम्मद मियां को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन आ गए। घायलों को रेफर कराकर ले गए। उधर, पुलिस ने मोहम्मद मियां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मोहम्मद मियां के परिवार में चीख पुकार मची है। मजदूरी कर वापस आ रहे मोहम्मद मियां का सभी इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह उनको जब हादसे की खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। रिश्तेदार और आसपास के लोग जमा हो गए और गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने में जुट गए। मृतक के दो बच्चे हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन ट्रक से एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। इसी को लेकर एक तहरीर लेकर आए थे। मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।