{"_id":"5db1f1468ebc3e93c633a129","slug":"others-in-neureya-pilibhit-pilibhit-news-bly3815807104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता राजमिस्त्री का गन्ने के खेत में मिला शव, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता राजमिस्त्री का गन्ने के खेत में मिला शव, हड़कंप
विज्ञापन
न्यूरिया/ पीलीभीत। दो दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड के राजमिस्त्री का शव न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू गांव में गन्ने के खेत में मिला। मृतक के साथ घर से निकले दो युवकों से सख्ती से पूछताछ करने के बाद बृहस्पतिवार शाम को पहुंचे घरवालों ने शव तलाश लिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची न्यूरिया पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चूंकि गुमशुदगी खटीमा थाने में दर्ज है, इसलिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस करेगी।
खटीमा (उत्तराखंड) के गांव बरी अंजनिया निवासी दीपक सरकार ने बताया कि उनका भाई 28 वर्षीय निर्मल सरकार राजमिस्त्री था। 22 अक्तूबर की सुबह रोज की तरह निर्मल घर से काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला। उसके साथ गांव के ही दो युवक गए थे। शाम को दोनों युवक घर वापस आ गए, लेकिन निर्मल का कोई पता नहीं लगा। घरवालों ने उसकी तलाश की तो खटीमा के भीम नगर कॉलोनी इलाके के पास निर्मल की बाइक खड़ी मिल गई। इसके बाद से परिवारवालों को अनहोनी का डर सताने लगा। वह उसका पता लगाने में जुट गए। खटीमा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। साथ गए दोनों युवकों से बुधवार को संपर्क साधा। इसमें पहले तो टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में नशा अधिक करने पर निर्मल के पिपरिया अगरू गांव में रुकने की जानकारी दी। इस पर परिजन को अटपटा लगा। बृहस्पतिवार को वह तलाश करते हुए न्यूरिया के पिपरिया अगरू गांव पहुंच गए। यहां एक गन्ने के खेत में निर्मल का शव मिल गया। न्यूरिया पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि घरवाले किसी तरह की आशंका नहीं जता रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग की है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गुमशुदगी पहले से खटीमा उत्तराखंड में दर्ज है। कार्रवाई वहीं से होगी।