फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bisalpur pilibhit

गाय को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीण् दहशत में

Fri, 22 Nov 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया में बुधवार को बाघ ने आवारा गाय को अपना निवाला बना लिया। इस घटना से गांव वालों में दहशत फैल गई है। इस कारण गांव के काफी लोग जंगल नहीं गए।
विज्ञापन

दियोरिया के रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को एक गाय दियोरिया के बाहर स्थित देवी स्थान के पास खेत में घास चर रही थी। इसी बीच पड़ोस में जंगल से एक बाघ निकलकर आया और उसने गाय को अपना निवाला बना लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर भाग गए। इन्होंने गांव जाकर लोगों को बाघ आने की जानकारी दी। रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक बाघ जंगल में लौट गया। वन रेंजर ने बताया कि गाय को बाघ ने ही निवाला बनाया है। इस घटना से गांव वालों में दहशत है। गांव वाले गुरुवार को जंगल में पशु चराने नहीं गए। पूरनपुर रोड पर गुरुवार को ट्रैफिक भी कम रहा। बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर लिए हैं। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

आए दिन बाघ तो कभी तेंदुआ हमला करता है। लंबे समय से दिक्कत चली आ रही है। विभाग सिर्फ निगरानी के खोखले दावे करता है। खेतों पर जाने से डर लगने लगा है। -राशिद खां, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से बाहर वन्यजीव लगातार हमलावर हो रहे हैं। इसका कोई स्थायी समाधान वन विभाग नहीं कर रहा। ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर है। -अमित मिश्र, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed