{"_id":"5dbec84a8ebc3e0163090f6d","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly382567789","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता स्वास्थ्य कर्मी का तीसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता स्वास्थ्य कर्मी का तीसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। मुरादाबाद के लापता स्वास्थ्य कर्मी का शव रविवार को तीसरे दिन रपटुआ नदी से पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता खास निवासी हरप्रसाद गंगवार ने बताया कि उनका 22 वर्षीय अविवाहित पुत्र संजय मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस 108 पर कर्मचारी है। वह दीपावली पर घर आया था। पहली नवंबर को खेत पर जाने की बात कहकर घर से गया। वहां से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। संजय की चप्पलें और गमछा गांव के बाहर रपटुआ नदी के तट पर मिला था। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। पिता हर प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिजन रविवार को सुबह रपटुआ नदी के किनारे दोबारा खोज करने गए, तो बावली घाट पर उन्हें संजय का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। कोतवाली पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। शव के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
ताश की गड्डी और तंबाकू के रैपर मिले
बावली घाट से करीब 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में एक डंडा, ताश की फटी गड्डी और तंबाकू के दो रैपर पड़े हुए मिले हैं। मृतक के चाचा रामस्वरूप का आरोप है कि संजय की कुछ लोगों ने हत्या कर दी और बाद में शव नदी में फेंक दिया। रामस्वरूप ने पुलिस को यह भी बताया कि संजय की हत्या में छह लोग शामिल हैं। इनमें से दो लोग गांव अमृता खास के और दो बरसिया के और दो उगनपुर मरौरी के हैं। रामस्वरूप का यह भी कहना है कि संजय की हत्या जुआ खेलने के विवाद पर हुई है। अभी फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल हरीशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल के अनुसार पहली नवंबर को अपराह्न 2.30 बजे संजय को नदी के घाट पर ताश खेलते हुए देखा गया था। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। संजय अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था।