फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bisalpur pilibhit

मुचलका पाबंद 40 लोगों ने कराई जमानत, पांच बाकी

Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। बिना अनुमति आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं ग्राम समाज की जगह पर स्थापित करने के मामले में मुचलका पाबंद किए गए ग्रामीणों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। 45 में 40 ग्रामीणों ने मंगलवारी को एसडीएम कोर्ट पहुंचकर जमानत करा ली। उनको डर था कि कहीं उनका गिरफ्तारी वारंट न जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रा गौटिया के कुछ ग्रामीणों ने चार अक्तूबर की रात गांव के बाहर ग्राम पंचायत के खाली पड़े भूखंड पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं बिना अनुमति स्थापित कर दी थी। एसडीएम के निर्देश पर हलका लेखपाल प्रदीप कुमार ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसमें गांव के 31 लोगों को नामजद और अन्य कुछ को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस की ओर से 45 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। इसकी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजकर एक- एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया गया था। एसडीएम कोर्ट ने निरुद्ध लोगों को नोटिस भेजकर तत्काल कोर्ट में पेश होकर जमानत कराने का आदेश दिया। इसके बाद खलबली मच गई। नोटिसों में दी गई गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी से ग्रामीण घबरा गए। उन्होंने मंगलवार को गिरफ्तारी के डर से जमानत कराने का निर्णय लिया। 45 में से 40 लोगों ने मंगलवार को कोर्ट में पेश होकर अपनी जमानत कराई। एसडीएम सौरभ दुबे ने बताया कि जिन लोगों ने कोर्ट में पेश होकर जमानत कराई है। जिन ग्रामीणों की जमानत नहीं हुई है, उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed