{"_id":"67019696c6c169d3e4093f84","slug":"only-three-complaints-out-of-174-were-resolved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123564-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 174 में सिर्फ तीन शिकायतें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 174 में सिर्फ तीन शिकायतें निस्तारित
विज्ञापन
बीसलपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम संजय कुमार सिंह।संवाद
पीलीभीत। शनिवार को जिले की पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बीसलपुर में सर्वाधिक 107 सहित 174 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण हो सका।
बीसलपुर में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 107 में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतें सौंपते हुए निर्धारित अवधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस का संचालन एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने किया। समाधान दिवस में एसपी अविनाश पांडेय, सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, डीसीओ डॉ.खुशीराम भार्गव, मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग, बीएसए डॉ. अमित सिंह समेत अधिकांश विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बीसलपुर तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 57, शिक्षा विभाग की दो, पुलिस विभाग की 18, विद्युत विभाग की छह, आपूर्ति विभाग की आठ, समाज कल्याण विभाग की एक, विकास विभाग की नौ, बैंक की एक, लोक निर्माण विभाग की एक, नगर पालिका की दो, स्वास्थ्य विभाग की दो और कृषि विभाग की एक शिकायत प्राप्त हुई l
-
अमरिया में सात शिकायतें आईं, हल एक का नहीं
अमरिया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अजीत परेश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर सात शिकायतें आईं। मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। संवाद
--
पूरनपुर में 42 फरियादी पहुंचे
पूरनपुर। एडीएम (एफआर) ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 42 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन किसी की भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित आदि अधिकारी मौजूद थे। संवाद
--
फरियादियों का दर्द
वर्ष 2015-16 में ड्यूटी के दौरान कृषि गणना की थी, जिसका मानदेय अब तक नहीं मिला है, जबकि वह वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त भी चुके हैं। मानदेय धनराशि पांच सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय से तहसील कार्यालय में आ भी चुकी है। वह इस बीच कम से कम 10 बार तहसील के अधिकारियों से संपर्क साध चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है।
- जानकी प्रसाद गंगवार, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक, मोहल्ला पटेलनगर, बीसलपुर
--
गांव में ग्राम पंचायत की चारागाह की काफी जमीन पर गांव के एक दबंग ने कई वर्षो से कब्जा कर उस पर खेती करनी शुरू दी है। इस समय उस जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी है। चारागाह की जमीन पर कब्जा होने से ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। विरोध करने पर दबंग आमादा फसाद होता है। वह चारागाह की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पिछले डेढ़ वर्ष से तहसील कार्यालय और थाना दिवसों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है।
- सर्वेश कुमार, गांव नांद
-
उनके भूखंड पर नगर केे ही एक दबंग ने छह वर्षों से कब्जा कर रखा है। संबंधित अधिकारियों के तमाम चक्कर लगाने पर भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब उन्होंने 28 सितंबर को तहसील परिसर में आत्मदाह करने का एलान किया था। अधिकारियों ने उनकी समस्या का अतिशीघ्र समाधान करने का आश्वासन देकर उन्हें आत्मदाह नहीं करने दिया, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं किया। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को इस बावत प्रार्थना पत्र दिया है।
- मुश्ताक अहमद, मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, बीसलपुर
--
अधिकतर शिकायत संबंधी मामले कोर्ट में लंबित थे। जिनका निस्तारण नहीं हो पाया है। बाकी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। संजय कुमार सिंह, डीएम