{"_id":"6885313f2c2f39affa0c873a","slug":"only-if-the-body-and-mind-are-healthy-can-the-students-become-invincible-dr-lalita-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-140540-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर और दिमाग स्वस्थ रहने से ही छात्राएं बन सकती हैं अपराजिता : डाॅ. ललिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर और दिमाग स्वस्थ रहने से ही छात्राएं बन सकती हैं अपराजिता : डाॅ. ललिता
Sun, 27 Jul 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललिता रस्तोगी ने कहा कि शरीर और दिमाग से स्वस्थ रहने से ही छात्राएं अपराजिता बन सकती हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए छात्रों को नियमित रूप से व्यायाम करना पड़ेगा।
डॉ. ललिता रस्तोगी ने शनिवार को बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं किसी भी मायने में छात्रों से कम नहीं है। छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। छात्राओं को अपने भीतर हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। आगे रहने की भावना होनी चाहिए। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने काफी योजनाएं चला रखी हैं। जरूरत पड़ने पर छात्राएं और महिलाएं उन योजनाओं से लाभान्वित हो सकती है।
छात्राओं को नियमित रूप से समाचार पत्र भी पढ़ना चाहिए। समाचार पत्र पढ़कर छात्राएं अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है। समाचार पत्रों में हर तरह की जानकारियां मिलती हैं। जिसके आधार पर छात्राएं आगे बढ़ सकती हैं। छात्राओं को कैंसर बीमारी के बारे में भी जरूरी जानकारी रखनी चाहिए। कैंसर के लक्षण मालूम होने चाहिए। छात्राएं अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी कैंसर के बारे में जानकारियां दें। बाजार के फास्ट फूड खाने से कैंसर जैसी बीमारियां पनपने लगती हैं। फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपराजिता बनने के संबंध में शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में कॉलेज की सभी कक्षाओं की 550 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर छात्राओं को कैंसर संबंधित साहित्य और समाचार पत्र पढ़ना क्यों जरूरी है शीर्षक से संबंधित पुस्तिकाएं भी बांटी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने और संचालन शिक्षिका सुषमा मिश्रा ने किया।