{"_id":"5796519b4f1c1b687d21e44a","slug":"ongoing-registration-without-sealing-pathology-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर रजिस्ट्रेशन चल रही पैथोलॉजी लैब सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर रजिस्ट्रेशन चल रही पैथोलॉजी लैब सील
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने बगैर रजिस्ट्रेशन के नगर में चल रही भारत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारकर उसे सील कर दिया।
तहसीलदार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को नगर की भारत पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। तहसीलदार ने बताया कि जांच में बगैर रजिस्ट्रेशन पैथालॉजी लैब चलती मिली। इस पर उसे सील करा दिया गया। टीम में सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अभिनव पांडेय, सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम, एसएसआई राजकुमार भारद्वाज थे। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रही पैथोलॉजी लैब की शिकायत व्यापारी नेता राजेंद्र आर्य ने तहसील दिवस में की थी। पिछले दिनों डिप्टी सीएमओ ने छापा भी मारा था, लेकिन लैब बंद मिली थी। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने पैथोलॉजी की जांच को एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित की। टीम में एसडीएम के अलावा सीओ, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह को शामिल किया गया। एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार, सीएचसी अधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अभिनव पांडेय, सीओ के प्रतिनिधि के रूप में एसएसआई राजकुमार भारद्वाज मौजूद रहे। उधर, छापा मार कार्रवाई की भनक से नगर की अन्य पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।