फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ongoing changes in the state's storm

प्रदेश में चल रही परिवर्तन की आंधी

Wed, 21 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 21 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ongoing changes in the state's storm
प्रदेश में चल रही परिवर्तन की आंधी

विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय संयोजक अशोक कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। सपा और बसपा की सरकारों ने अपने कार्यकाल में सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया। यही वजह है कि प्रदेश की जनता इस बार भाजपा के साथ खड़ी दिख रही है। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें पिछड़ों को सबसे अधिक सम्मान मिला है। शहर के एक बारात घर में भाजपा के शहर और बरखेरा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के समाजवाद की दुहाई देने वाली सपा एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा में परिवारवाद नहीं है। यहां हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को आगे बढ़ने की छूट है। सपा हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। हालात ये हैं कि पुलिस भी सुरक्षित नहीं रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ढाई साल में लागू की गई योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। पूर्व एमएलसी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास नारा दिया है। उसी पर काम कर रही है। भाजपा के प्रति लोगों की बढ़ती लोकप्रियता से सपा और बसपा घबरा गईं हैं। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करके केंद्र सरकार ने सपा द्वारा भ्रष्टाचार के जरिए तथा बसपा सुप्रीमो द्वारा टिकट बेचकर एकत्र किए गए धन को कूड़ा कर दिया। अगली सरकार भाजपा की होगी। भाजपा पीलीभीत लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हितों की बात करती है। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद पिछड़ी जाति के कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने व संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप ने किया। 

ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गंगवार, सत्यपाल गंगवार, मझोला चेयरमैन अजय गोयल, स्वामी प्रवक्तानंद, किशनलाल राजपूत, जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, महेश योगी, डालचंद, संजय प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के जिला संयोजक रमेश सिंह, बाबूराम लोधी, रामचरनलाल कश्यप, डा. राधेश्याम सैनी, अमित कुशवाहा, बालकराम वर्मा, महेश वर्मा, बांकेलाल गंगवार, गोकुल मौर्य, दीपक अग्रवाल, अराधना वर्मा, राजरानी लोधी, दिनेश पटेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाइक रैली निकाली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed