{"_id":"669fa325a7779a3ac40617d9","slug":"one-nomination-for-sherpur-pradhan-post-rejected-during-investigation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119878-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जांच में शेरपुर प्रधान पद के लिए एक नामांकन खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जांच में शेरपुर प्रधान पद के लिए एक नामांकन खारिज
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया में मंंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में शेरपुर ग्राम प्रधान पद के लिए रुकसार का नामांकन अभिलेखीय त्रुटि के चलते खारिज कर दिया गया। प्रधान पद के अब चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी नामांकन वैध पाए गए। 17 ग्राम पंचायत सदस्य पदों मेंं मात्र आठ नामांकन दाखिल होने पर आठों का निर्विरोध होना तय हो गया, लेकिन नौ ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर कोई नामांकन दाखिल न होने से पद रिक्त रह जाएंगे।
ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। आरओ / जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने बताया कि जांच में शेरपुर कलां में प्रधान पद के लिए दाखिल पांच नामांकन पत्रों मेंं रुकसार का नामांकन पत्र अभिलेखीय त्रुटि मिलने पर खारिज कर दिया गया।
उनके अभिलेखों में पिता और पति के नामों में गलती मिली। अब प्रधान पद के लिए सीमा खातून, सीमा बेगम, जाने आलम खां, शबीना चुनाव मैदान में है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 190 महुआ गुंदे से शिवानी शुक्ला, अंशुमान दीक्षित, विद्यावती, माया देवी, नीतू, वार्ड संख्या 202 ग्राम पंचायत मढ़ाखुर्द में रामकृृष्ण, रामविलन, विश्वनाथ, अरविंद कुमार के नामांकन जांच में सही पाए गए।
विज्ञापन
आओ ने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 17 पदों के लिए मात्र आठ लोगों ने नामांकन दाखिल किए। जो सही निकले, लेकिन नौ ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी और इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा।