फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the orders of the court, report of misdeeds and violence was filed after six months.

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर छह माह बाद कुकर्म और बलवे की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, report of misdeeds and violence was filed after six months.
बीसलपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कुकर्म, मारपीट, गाली-गलौज, बलवा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को छह माह बाद दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में एक घर की एक महिला समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

नगर की एक विवाहिता ने बताया कि उनका 13 वर्ष का पुत्र मंदबुद्धि है। वह किसी के साथ भी चल देता है। मोहल्ले का आकाश 10 अगस्त 2023 को देर शाम उनके मंदबुद्धि पुत्र को रेलवे स्टेशन के पीछे ले गया। काफी देर तक जब पुत्र घर नहीं लौटा तो विवाहिता और उनकी पुत्री उसे तलाशते हुए रेलवे स्टेशन के पीछे पहुंचीं। उस समय आकाश उनके पुत्र के साथ कुकर्म कर रहा था। विवाहिता ने जब आकाश को ललकारा तो वह भाग गया। उनका पुत्र उस समय काफी डरा हुआ था।
विज्ञापन

विवाहिता ने अगले दिन सुबह जब आकाश के घर जाकर इस बात की शिकायत की तो आकाश उनसे झगड़ने लगा। आकाश का खराब रुख देखकर विवाहिता घर लौट आई। पीछे-पीछे आकाश और उसके घर के तीन अन्य लोगों ने आकर विवाहिता के घर में घुसकर गाली-गलौज की। आकाश ने बांके से भी प्रहार किया। बांके के प्रहार से विवाहिता और उसका पुत्र घायल हो गया था। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोहल्ले के ही आकाश, वीरू, श्याम तीनों सगे भाई और उनकी मां अंगूरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed