फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the orders of CMO, the team reached the hospital to investigate

Pilibhit News: सीएमओ के आदेश पर अस्पताल में जांच करने के लिए पहुंची टीम

Mon, 24 Jun 2024 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
On the orders of CMO, the team reached the hospital to investigate
बिलसंडा नगर के एक निजी अस्पताल में जांच करती स्वास्थ्य टीम । संवाद
बिलसंडा। नगर के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी ओमपाल की पत्नी शारदा की तबीयत छह दिन पूर्व खराब हुई थी। तबीयत खराब होने पर उसे पहले सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर उसने पत्नी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी अगली सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को सीएमओ के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच की। जांच में डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज कर अस्पताल संबंधी अन्य दस्तावेजों को देखा। डॉक्टर दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। जिसके लिए सीएचसी अधीक्षक ने डॉक्टर को दो घंटे का समय देकर कागजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। अग्रिम आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed