फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the first day, test takers sat on the ground

पहले दिन परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठकर दिया पेपर

Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the first day, test takers sat on the ground
पहले दिन परीक्षार्थियों ने जमीन पर बैठकर दिया पेपर
जिले में अव्यवस्थाओं के बीच बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। बीसलपुर और बिलसंडा के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर पेपर दिया। बीसलपुर के कई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी। जेडी समेत कई अफसरों और सचल दस्तों परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। बृहस्पतिवार को जिले में 88 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। प्रथम पाली में पंजीकृत 28922 हाईस्कूल परीक्षार्थियों के सापेक्ष 25520 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 3202 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है। बावजूद इसके शहर के कई परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें खुली रहीं। कुछ दूरस्थ परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को पहुंचने के लिए अभिभावकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहली पाली के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक एसपी द्विवेदी ने डीआईओएस के साथ छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर, अल्पसंख्यक अक्सा गल्र्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, सरस्वती विद्या मदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, बालाजी गल्र्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर, केकेएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीसलपुर, पंडित देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज बरखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत शहर के कुछ अन्य परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। छापे के दौरान उन्हें कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा देते मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीआईओएस अनिल कुमार मिश्र को प्रधानाचार्यों को नोटिस देने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी श्यामा कुमार ने सचल दल के साथ कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर परीक्षा का जायजा लिया। वहीं बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने टीम के साथ नेहरू इंटर कॉलेज मझोला व विद्या इंटर कॉलेज मझोला आदि केंद्रों पर छापामारी कर परीक्षा का जायजा लिया। इधर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी
विज्ञापन

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। नगर सहित क्षेत्र में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों पर सुबह हाईस्कूल के 5886 परीक्षार्थियों में 5471 ने परीक्षा दी, जबकि 415 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा ने बताया कि उनके कालेज के परीक्षा केंद्र पर 423 में 52 परीक्षार्थी हाईस्कूल परीक्षा में गैरहाजिर रहे। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने शेरपुरकलां सहित कुछ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पलियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़ में फर्नीचर कम होने के कारण 160  परीक्षार्थी जमीन पर बैठे। संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवशंकर द्विवेदी ने श्रीराम म्यूनिसपल इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार विवेक मिश्रा ने आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुरवाहनपुर, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज अमृता खास का निरीक्षण किया। एसवीएम इंटर कालेज गेट पर सुरक्षा के नाम पर केवल एक होमगार्ड जवान तैनात था। अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं था। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने अपने स्तर से परीक्षा केंद्र के गेट पर एक-एक कर्मचारी लगा रखा था। जोनल मजिस्ट्रेट/ एसडीएम बीपी सिंह ने बताया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करा ली गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर वाहनपुर में फर्नीचर न होने के कारण सभी 405 परीक्षार्थी जमीन पर बैठे। यहां कक्ष निरीक्षक निधा दो घंटा देरी से पहुंची। बताते हैं कि इससे पूर्व निरीक्षण को पहुंचे जेडी ने उनकी अनुपस्थिति लगा दी। 

बिलसंडा। नगर समेत आसपास क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। यदुवंशी इंटर कालेज ढकरिया में पांच कमरों में परीक्षार्थी जमीन पर बैठे। वहीं सुखदेवी मेमोरियल इंटर कालेज आजमपुर बरखेड़ा में भी 28 परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। बीडीओ रिषीपाल सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed