फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the death of the laborer, the relatives expressed the suspicion of murder

Pilibhit News: मजदूर की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the death of the laborer, the relatives expressed the suspicion of murder
बिलसंडा। सड़क किनारे घायल अवस्था में मिलने के बाद हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गांव बढ़ेपूरा निवासी श्रीपाल ने बताया उनका पुत्र विवेक (23) मजदूरी का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से अपने चचेरे भाई अरुण के साथ शाहजहांपुर के बंडा थाना के गांव खकरापुर पिपरिया में मजदूरी के रुपये लेने के लिए गया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। थाना क्षेत्र के गांव शीतलपुर गुरुद्वारा के समीप घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना भतीजे अरुण ने दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विवेक को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने पर हादसा हुआ था, मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed