{"_id":"570bb9594f1c1bb13b4a6ad9","slug":"old-woman-died-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा ने आग लगाकर जान दी
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति की मौत के बाद से थी परेशान
नौगवां पकडिय़ा में 62 वर्षीय वृद्धा ने आग लगाकर जान दे दी। महिला पति की मौत के बाद से परेशान थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शहर से सटे नौगवां पकड़िया निवासी 62 वर्षीय मुन्नी देवी के पति सीताराम का कुछ साल पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद से ही महिला परेशान रहती थी। घर में उसके साथ बेटा महेश और एक विवाहित पुत्री रहती थी। रविवार शाम बेटा और पुत्री मोहल्ले में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस बीच करीब नौ बजे महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर लौटने पर बेटा और बेटी को मुन्नी देवी गंभीर रूप से झुलसी मिलीं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृृत घोषित कर दिया। सूचना पर आसाम चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पति की मौत के बाद से ही महिला अवसाद ग्रस्त थी और अक्सर दीवार में सिर मार कर रोती थी। रविवार को उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।