{"_id":"a48386e9d9987b65ca9473f2d44df045","slug":"oil-mill-in-the-theft-case-including-watchman-questioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑयल मिल से चोरी मामले में चौकीदार समेत कई से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑयल मिल से चोरी मामले में चौकीदार समेत कई से पूछताछ
Pilibhit
Updated Mon, 19 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक ही रात में ऑयल मिल सहित चार स्थानों पर हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने क्षेत्र के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ हासिल न होने पर उसे छोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों से अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
शनिवार की रात लोहा मंडी में मिनी ऑयल मिल के ताले खोलकर तिजोरी को उठा ले गए थे। वहीं बरेली गेट के पास जेपी रोड पर दो दुकानों ताले तोड़ दिए थे। इसके अलावा लाइनपार बस्तीराम कंपाउंड में निर्माणाधीन घर से सीमेंट की बोरियां और सरिया चोरी कर लिया था। शहर में एक ही रात में चार जगह हुई चोरी पर एसपी ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने बरेली गेट पर स्थाई पिकेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उधर घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी पुलिस ने लोहा मंडी और जेपी रोड के चौकीदार को हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ में उससे कुछ हासिल न होने पर सोमवार को पुलिस ने उसे छोड़ दिया। चौकीदार केे अलावा कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया खुलासे के प्रयास चल रहे हैं। रात को भी शहर में गश्त बढ़ाई गई है साथ ही बरेली गेट पर स्थाई पिकेट तैनात की जा रही है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।