फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A meeting of the VHP and Bajrang Dal was held to expand the organization.

Pilibhit News: विहिप और बजरंग दल की बैठक किया गया संगठन का विस्तार

Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the VHP and Bajrang Dal was held to expand the organization.
बीसलपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक सोमवार को देर शाम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन


बैठक में विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार और जिला संगठन मंत्री अंकित कुमार ने विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम रूपरेखा बनाई। संगठन को घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया। मातृशक्ति विभाग संयोजिका डॉ, राखी चौहान ने मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर मुनेंद्र पाल सिंह जिला सह सत्संग प्रमुख, शिवम सिंह जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख, जसकरन लाल जिला सह कोषाध्यक्ष और अशोक कुमार जिला सुरक्षा प्रमुख मनोनीत किए गए। जितेंद्र कुमार को बरखेड़ा ग्रामीण प्रखंड का उपाध्यक्ष, नीति कुमार गोरक्षा प्रमुख, आकाश कुमार सुरक्षा प्रमुख, बुद्धसेन सत्संग प्रमुख, जितेंद्र कुमार प्रखंड सह संयोजक, महेश कुमार प्रखंड सेवा प्रमुख बनाए गए। स्वीटी को दुर्गा वाहिनी बरखेड़ा नगर सह संयोजिका, निशा कुमार नगर संयोजिका दुर्गा वाहिनी, शीतल कुमारी नगर उपाध्यक्ष, पूनम मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की नगर संयोजिका, पिंकी दुर्गा वाहिनी की नगर सह संयोजिका मनोनीत की गईं। जगदीश प्रसाद प्रखंड समरसता प्रमुख, वीरेंद्र कुमार प्रखंड उपाध्यक्ष, श्री निवास प्रखंड सह मंत्री, अमरीक सिंह बीसलपुर नगर सेवा प्रमुख, शशि भूषण नगर सत्संग प्रमुख, राजकमल नगर सह संयोजक, प्रियंका दुर्गा वाहिनी की नगर सह संयोजिका और अटल दीप श्रीवास्तव नगर सेवा प्रमुख मनोनीत किए गए हैं l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनपाल गंगवार ने और संचालन जिला मंत्री सोबिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed