{"_id":"6a97292d691f9a7b4c0f6749","slug":"weightlifting-competition-held-amidst-rain-14-athletes-selected-for-the-divisional-level-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-167867-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के बीच भारोत्तोलन प्रतियोगिता, 14 खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के बीच भारोत्तोलन प्रतियोगिता, 14 खिलाड़ी मंडलीय स्तर पर चयनित
Wed, 02 Sep 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
आठ सितंबर को होगी मंडलीय प्रतियोगिता
फोटो-57
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बारिश के बावजूद मंगलवार को शहर के गांधी स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कुल 14 खिलाड़ियों का चयन आगामी मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज, बिलसंडा के तत्वावधान में किया गया। इसमें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बिलसंडा, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत और एस एन इंटर कॉलेज पीलीभीत सहित कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि मंडलीय विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता आठ सितंबर को पीलीभीत में होगी। इसके लिए बालक वर्ग से अर्जुन, साहिल, सैय्यद सय्यीम अली, सनाबिल, मो साहेब, सत्यप्रकाश, नागेश्वर, विकास, धनंजय पटेल और सैय्यद नुमान अली का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में शिवानी लोधी, काव्या लोधी, कविता वर्मा और शालिनी को चुना गया है।