फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road from Keshopur to Jarkallalia in poor condition.

Pilibhit News: केशोपुर से जारकललिया का मार्ग बदहाल

Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Road from Keshopur to Jarkallalia in poor condition.
चार किमी की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, 25 हजार की आबादी परेशान
विज्ञापन

फोटो: 37
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। क्षेत्र के केशोपुर से खाग सराय और जारकललिया तक जाने वाला नहर किनारे का संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। यह मार्ग कार्ययोजना में शामिल हैं, लेकिन मंजूरी न मिलने से करीब चार किलोमीटर हिस्से में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इस संपर्क मार्ग विक्रमपुर, खजुरिया, केशोपुर, रम्पुरा, पचपेड़ा, जारकललिया, करौड़, इमलिया, लौकहा, सुकटिया, सिसैया और पंडरी समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क पर गड्ढे और जलभराव के कारण बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। रात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या करीब एक वर्ष से बनी हुई है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण सौरभ कुमार ने बताया कि बाइक से गुजरते समय लोग अक्सर गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। केशोपुर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि सड़क पर गड्ढे हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। बारिश और रात के समय इस रास्ते से निकलना हादसे को दावत देने जैसा है। कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि मार्ग को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। इसका एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। मौसम खुलने पर जल्द ही गड्ढों को भरने का काम शुरू कराया जाएगा। सड़क की स्थायी मरम्मत बरसात के बाद कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed