फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers reached the Collectorate to demand basic amenities.

Pilibhit News: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the Collectorate to demand basic amenities.
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ढका चाट गांव में बुनियादी सुविधाओं न होने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। डीएम के न मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं है। नदी किनारे बसे गांव में कई लोगों की वह जमीन भी नदी में समा गई, जिस पर उन्होंने बैंक से लोन लिया था। जमीन चली जाने के बाद भी बैंक की ओर से ऋण चुकाने के लिए दबाव बनाए जाने की बात कही। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़क भी बेहद खराब है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का निरस्तारण के आश्वासन पर ग्रामीण लौटे। पूरनपुर एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि ढका चाट गांव में जोभी समस्याएं हैं उनका जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। माैके पर ब्लाॅक की टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed