फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers did a field inspection of the complaints, cases related to court came out

Pilibhit News: अफसरों ने शिकायतों का किया स्थलीय निरीक्षण, कोर्ट से संबंधित निकले मामले

Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officers did a field inspection of the complaints, cases related to court came out
पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के लिए चक्कर काटने वाले फरियादियों की शिकायतों की खबर का डीएम ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांचों का स्थलीय निरीक्षण किया तो अधिकांश मामले कोर्ट से संबंधित निकले। कुछ मामलों में दोनों पक्षों से बात कर समस्या का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान में कई बार से शिकायत लेकर पहुंच कर फरियादियों की समस्या पर रविवार को अमर उजाला ने समाधान की आस में पहुंचे, आश्वासन की घुट्टी देकर लौटा दिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें कलीनगर तहसील के गांव पचपेड़ा निवासी त्रिलोक सिंह व सिमरा निवासी कलावती के अलावा पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी राम कुमार व फत्तेपुर खुर्द निवासी नीरज की समस्या का जिक्र किया गया था। फरियादियों ने कई चक्कर लगाने की बात कही थी। खबर का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर एडीएम एफआर ऋतु पूनिया ने संबंधित एसडीएम को शिकायतों का निस्तारण कर शाम तक आख्या देने को कहा। एडीएम के निर्देश पर एसडीएम कलीनगर ने शिकायतों का निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता त्रिलोक सिंह का मामला कोर्ट से संबंधित निकला। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिलोक सिंह को उनके मामले से संबंधित जानकारी दी गई और कलावती की शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जा रहा है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन


टीम गठित, गांव पहुंचे तहसीलदार
पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शिकायतों के निस्तारण को टीम गठित की गई। तहसीलदार हबीबुर रहमान अंसारी रविवार को मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ताओं बात कर समस्या का समाधान कराया है। तहसीलदार ने बताया कि जगतपुर निवासी राम कुमार की शिकायत धारा 24 से संबंधित मिली। शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दी गई है। वहीं फत्तेपुर खुर्द निवासी नीरज की कब्जे से संबंधित शिकायत की जांच की गई। ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। बताया गया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को तहसील बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed