{"_id":"669076754d7a9931d607dee4","slug":"officers-and-employees-were-not-present-in-vikas-bhavan-complainants-returned-disappointed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119286-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकास भवन में नहीं बैठे अधिकारी-कर्मचारी, मायूस होकर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकास भवन में नहीं बैठे अधिकारी-कर्मचारी, मायूस होकर लौटे फरियादी
Fri, 12 Jul 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में की जा रही साफ सफाई।संवाद
पीलीभीत। देवहा में पानी बढ़ने के बाद कलक्ट्रेट परिसर और विकास भवन में तीन से चार फुट पानी भरने के बाद यहां कामकाज ठप पड़ा है। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यहां अधिकारी-कर्मचारी नहीं बैठे। पानी उतर जाने के बाद पूरे दिन यहां साफ-सफाई चलती रही। इस वजह से समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को भी परेशान होना पड़ा। दूरदराज से आए कई लोग मायूस होकर लौट गए।
आठ जुलाई की रात आई बाढ़ से कलक्ट्रेट तिराहा से विकास भवन और कचहरी परिसर में पांच से छह फुट पानी भर गया था। सुबह जब अधिकारी और कर्मचारी आए तो पानी को देखकर अंदर नहीं जा सके थे। इसके चलते कामकाज पूरी तरह से ठप है। दूरदराज के गांवों से भीषण गर्मी में यहां आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को यहां साफ-सफाई तो हुई मगर शिकायतों का निस्तारण करने सहित अन्य काम प्रभावित रहे। कुछ कर्मियों ने कार्यालय में जाकर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंची लीलावती ने बताया कि जलभराव के चलते वह मंगलवार और बुधवार को वह यहां नहीं आ पाईं। स्थिति सामान्य होने पर बृहस्पतिवार को जब वह विकास भवन पहुंचीं तो अधिकारी नहीं मिल सके। यही हाल अन्य कई लोगों का था।
विज्ञापन
फोटो 20-
पेंशन की समस्या लेकर आए थे। यहां पर पानी भरने के कारण कोई काम नहीं हो सका। अब फिर से आना पड़ेगा। - सुखलाल
फोटो 21
- पशुओं को संरक्षण देने के लिए उसका भत्ता मिलता है। बीते कई माह से यह खाते में नहीं आया है। शिकायत लेकर आए थे मगर कोई मिला ही नहीं। - भगवान दास
-- -- -- -- -
कचहरी में भी कामकाज प्रभावित
फोटो 17-
कचहरी परिसर में अब भी जलभराव है। इस वजह से यहां बृहस्पतिवार को भी कामकाज बाधित रहा। यहां वकीलों के चैंबर पानी में डूबे हैं। इसके साथ ही रास्ते पर भी पानी भरा हुआ है। इससे अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्जन आएगा