{"_id":"6a987b9091516f343102841e","slug":"obscene-videos-involving-children-uploaded-case-registered-against-two-individuals-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167915-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो किया अपलोड, अब दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो किया अपलोड, अब दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली शिकायत की जांच में सामने आया मामला, पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग दर्ज कीं एफआईआर
पूरनपुर। इंटरनेट पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड किए जाने के मामले में पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने दो मोबाइल धारकों लव मालना और निही खान के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की हैं। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय की ओर से संचालित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस ने संबंधित वीडियो और उपलब्ध रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दरोगा सागर कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर एनसीएमईसी लाइन से संबंधित शिकायत और रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपलब्ध जानकारी और संबंधित वीडियो का अवलोकन किया।
जांच के दौरान बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री इंटरनेट पर अपलोड किए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने मोबाइल धारक लव मालना और निही खान के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अब दोनों मामलों में संबंधित मोबाइल नंबरों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
--
दो अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई एफआईआर
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की हैं। दोनों मामलों में संबंधित मोबाइल धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।