फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nursing students memorandum handed oath

नर्सिग छात्राओं को दिलाई शपथ

Tue, 17 Mar 2015 12:43 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 17 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Nursing students memorandum handed oath
एसएस स्कूल ऑफ नर्सिंग में हुए
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव व शपथग्रहण समारोह में जीएनएम व एएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

नर्सिंग कॉलेज में रविवार देर शाम शुरू हुए समारोह का शुभारंभ डॉ. केएन तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। जीएनएम द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूर्णिमा, रिंका, तबस्सुम ने गुड़िया नाटक का मंचन किया।

 सरिता, पूनम, प्रज्ञा, अंजू ने सालसा नृत्य, हरिप्रिया, नेहा, शीतल, देवेश्वरी ने सपना नाटक का मंचन, श्वेता, रजविंदर, नेहा, रमनदीप, नीलम ने पंजाबी डांस, कुसुमा, नीरज, प्रियंका, अनुराधा ने अनपढ़ नाटक का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान डॉ. केएन तिवारी ने जीएनएम व एमएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को शपथ दिलाई।

इससेे पूर्व निदेशक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने टापर्स व खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को क्लीनिकल पोस्टिंग, खेलकूद समेत अन्य कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। एडमिनिस्ट्रेटर चारू अग्रवाल ने  प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी माया आर, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डा. नेहा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. एसके अग्रवाल, ममता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed