फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No clue found regarding the two missing students; police reach Rishikesh for the search.

Pilibhit News: लापता दोनों छात्रों का नहीं मिला सुराग, तलाश में ऋषिकेश पहुंची पुलिस

Thu, 03 Sep 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
No clue found regarding the two missing students; police reach Rishikesh for the search.
31 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे कक्षा 10 के छात्र सुमित और राहुल
विज्ञापन

बीसलपुर। गांव अमृता खास स्थित शांति निकेतन विद्यालय के कक्षा 10 के दोनों लापता छात्रों का बुधवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों छात्रों की तलाश में पुलिस की एक टीम ऋषिकेश पहुंची हुई है। टीम ने वहां सार्वजनिक स्थानों और होटलों में छात्रों की तलाश की। तीन दिन बाद भी दोनों छात्रों का पता न चलने से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है।
गांव अमृता खास निवासी सुमित कुमार गंगवार और राहुल भारती आपस में गहरे मित्र हैं और शांति निकेतन विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र हैं। दोनों छात्र 31 अगस्त को रोजाना की तरह विद्यालय जाने के लिए अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस को ऋषिकेश में छात्रों के होने की संभावना का इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस की एक टीम मंगलवार को ही ऋषिकेश के लिए रवाना हो गई। टीम वहां पहुंचकर लगातार दोनों छात्रों की तलाश में जुटी है।छात्रों के लापता होने के बाद विद्यालय स्टाफ के लोग भी अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हर संभावित स्थान पर तलाश जारी : सीओ
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि लापता छात्रों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऋषिकेश गई पुलिस टीम से लगातार जानकारी ली जा रही है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और छात्रों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं को भी खंगाला जा रहा है। जल्द से जल्द दोनों छात्रों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed