फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unidentified youth dies after being hit by a train.

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Unidentified youth dies after being hit by a train.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में सिया बाड़ी पट्टी रेलवे क्रॉसिंग और देवहा नदी पुल के बीच बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को सिया बाड़ी पट्टी रेलवे क्रॉसिंग और देवहा नदी पुल के बीच एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के एक हाथ पर टैटू बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक के हुलिए और हाथ पर बने टैटू की जानकारी आसपास के गांवों और संबंधित थानों में साझा की है।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed