{"_id":"6a987cf7c4c77117940ba8e8","slug":"body-of-mason-found-hanging-from-a-tree-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167876-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
बाबू राम का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल गया था पत्नी को लाने, शराब छोड़ने तक साथ रहने से किया था इन्कार
बीसलपुर। नगर में गजरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटका राजमिस्त्री का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान मोहल्ला संत नगर निवासी 35 वर्षीय बाबूराम गंगवार के रूप में हुई। वह राजमिस्त्री था। परिजनों के मुताबिक, रक्षाबंधन के बाद पत्नी के मायके से उसके साथ आने से इन्कार करने के बाद से बाबूराम तनाव में था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
मोहल्ला संत नगर निवासी मृतक की मां निर्मला देवी ने बताया कि उनका सबसे छोटा पुत्र बाबूराम राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी छाया देवी रक्षाबंधन पर अपने दोनों बच्चों के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजनगर स्थित मायके चली गई थी। रक्षाबंधन के अगले दिन बाबूराम पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल गया था। बताया गया कि वहां पत्नी ने उसके साथ वापस आने से इन्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, बाबूराम शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी उसे शराब छोड़ने के लिए कहती थी। ससुराल में पत्नी ने कथित तौर पर उससे कहा था कि जब तक वह शराब पीना बंद नहीं करेगा, तब तक वह उसके साथ नहीं रहेगी। इसके बाद बाबूराम अकेला ही घर लौट आया। घर पहुंचकर उसने मां को पत्नी के वापस आने से इन्कार करने की बात बताई। मां ने उसे समझाने और धैर्य बंधाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद से वह काफी गुमसुम और तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम बाबूराम बिना किसी को बताए घर से निकल गया। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर मां ने परिवार के अन्य लोगों के साथ उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह से भी परिवार के लोग उसे खोजते रहे। इसी बीच दोपहर कुछ लोग गजरौला वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहे थे। रेलवे लाइन के किनारे पश्चिम दिशा में खड़े एक पेड़ पर उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
इस घटना के बाद से मां निर्मला देवी, मृतक की पुत्रियां काजल और ज्योति के अलावा भाई सेवाराम, केशव कुमार और नीरज कुमार भी घटना से सदमे में हैं। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद