फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now there are only 13.50 lakh voters in the district, 1.17 lakh names have been removed.

Pilibhit News: अब जिले में 13.50 लाख ही मतदाता, 1.17 लाख नाम हटाए गए

Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now there are only 13.50 lakh voters in the district, 1.17 lakh names have been removed.
गांव अमरैया कलां के कंपोजिट स्कूल में सूची देखते मतदाता-संवाद
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद शुक्रवार को बूथों पर अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें जिले की मतदाता सूची से करीब 1.17 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। अब जिले की मतदाता सूची में 13.50 लाख मतदाता ही रह गए हैं। सबसे अधिक करीब 66 हजार नाम सदर विधानसभा क्षेत्र से ही कटे हैं। हालांकि सदर की अंतिम सूची में 29 हजार नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया है। इसी तरह बीसलपुर और पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में 53-53 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सूची से नाम कटने का असर सीटवार चुनाव पर पड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल 27 अक्तूबर से मतदाता सूची के लिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) शुरू हुआ था। 1522 बूथों पर बीएलओ ने मतदाताओं के सत्यापन और फाॅर्म भरवाना शुरू किया। अफसरों की निगरानी में विवरण पोर्टल पर फीड कराया गया। पहले चरण के बाद जिले के करीब 67 हजार मतदाताओं को नो-मैपिंग के तहत नोटिस जारी हुआ। बाद में लॉजिकल और अन्य कारणों को मिलाकर नोटिस जारी होने वाले मतदाताओं का आंकड़ा करीब 2.40 लाख पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर मतदाताओं को जारी नोटिस पर सुनवाई की गई। साक्ष्य और अन्य विवरण फीड किया। सुनवाई के बाद जिले की मतदाता सूची से करीब दो लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। उधर, करीब 85,298 नए मतदाताओं को जोड़ा भी गया। 20,287 मतदाताओं के नाम व अन्य विवरण की त्रुटियों में संशोधन किया गया है। शुक्रवार को जिले के सभी बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची का प्रकाशन और सूची मुहैया होने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर से पूर्व जिले में थे 14,67,988 मतदाता
एसआईआर से पूर्व जिले की मतदाता सूची में मतदाताओं का आंकड़ा 14,67,988 था। अब मतदाताओं की संख्या करीब 1.17 लाख घटकर 13,50,918 रह गई है। इसमें पुरुष मतदाता 7,38,807 और महिलाओं की संख्या 6,12,092 है। जिले की जनसंख्या 24.67 लाख से अधिक है।

22,403 दिव्यांग, 100 वर्ष से अधिक उम्र के 155 मतदाता
अंतिम मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 22,403 है। वहीं, 100 वर्ष से अधिक उम्र के 155 मतदाताओं का नाम सूची में है। एसआईआर से पहले इन मतदाताओं की संख्या 188 थी। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 18702 है। एसआईआर में इस आयु वर्ग के करीब 900 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।

सदर में 29 हजार नए मतदाता भी जोड़े गए
एसआईआर के बाद सबसे अधिक 66078 मतदाताओं के नाम सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटे हैं। हालांकि यहां की सूची में करीब 29 हजार नए मतदाताओं को भी जोड़ा गया है, मगर सूची से इतने नाम हटने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल मतदाताओं के वर्ग और आंकड़ों के गुणा-भाग में जुटे हैं। उधर, पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से 53541 मतदाताओं के नाम हटे हैं। यहां की सूची में 19963 नए नाम जोड़े गए हैं। बीसलपुर क्षेत्र की सूची से भी करीब 53,523 मतदाताओं का नाम हटाया गया। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 19613 नए मतदाता जोड़े गए हैं। बरखेड़ा विधानसभा की सूची में 32,751 नाम हटाए गए और 16,426 नाम जोड़े गए हैं। संवाद
----
तहसील के सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ ने पर्यवेक्षक शिवराज गौतम के निर्देशन में मतदाता सूची का प्रकाशन किया। दुबे प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर प्रधानाध्यापक सौरभ सदन बाजपेई, रेशमा देवी, सीता देवी, निर्मला देवी ,निर्मल कुमार, बबीता और मीना देवी आदि बीएलओ थे। इस मौके पर मोहल्ले के भी काफी लोग मौजूद रहे।


मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और दिखाई

पूरनपुर। गांव अमरैया के कंपोजिट स्कूल में शुक्रवार को बीएलओ ने मतदेय स्थल पहुंचकर निर्वाचक नामावली 2026 की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। बीएलओ ने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। इसके अलावा मतदाताओं को सूची दिखाई। बीएलओ कंचन देवी कुशवाहा, उमाशंकर मौजद रहे। इसके अलावा अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई गई।



बीएलओ ने सुनाई सूची

न्यूरिया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 10 अप्रैल को नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस दौरान बीएलओ ने बूथों पर पहुंचकर उपस्थित लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई और आवश्यक जानकारी दी। नगर के कंपोजिट विद्यालय, इस्लामिया स्कूल, जूनियर कन्या जूनियर हाई स्कूल समेत विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए बूथों पर सुबह से ही गतिविधियां शुरू हो गई थीं। बीएलओ द्वारा प्रकाशित सूची का वाचन करते हुए मतदाताओं को उनके नाम, पते और अन्य विवरणों की जानकारी दी गई।

गांव अमरैया कलां के कंपोजिट स्कूल में सूची देखते मतदाता-संवाद

गांव अमरैया कलां के कंपोजिट स्कूल में सूची देखते मतदाता-संवाद

गांव अमरैया कलां के कंपोजिट स्कूल में सूची देखते मतदाता-संवाद

गांव अमरैया कलां के कंपोजिट स्कूल में सूची देखते मतदाता-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed