फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the assistants directly counter Teachers will not get

अब सीधे पटल सहायकों  से नहीं मिल सकेंगे शिक्षक

Thu, 19 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 19 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 बीएसए कार्यालय में अब शिक्षक और अन्य बाहरी लोग सीधे पटल सहायकों से नहीं मिल सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले बीएसए को लिखित रूप से अवगत कराना होगा। बीएसए के मुताबिक उनका इसके पीछे मकसद हर छोटी-छोटी बात कर स्कूल के समय पर भी शिक्षकों की कार्यालय में लगने वाली भीड़ को रोकना है। 
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं द्वारा बीएसए कार्यालय में अवैध वसूली होने की शिकायत शिक्षक नेताओं ने डीएम से की थी। शिकायत के बाद डीएम ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए थे। एडीएम अजयकांत सैनी ने बुधवार को बीएसए कार्यालय के दो लिपिकों के कार्यालयों में छापेमारी कर तलाशी ली थी। बीएसए कार्यालय की छवि धूमिल होती देख बीएसए ने अब सख्ती बरतते हुए शिक्षकों और बाहरी लोगों द्वारा सीधे पटल सहायकों से मिलने पर पाबंदी लगा दी है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने जारी आदेश में कहा कि यदि किसी शिक्षक व बाहरी व्यक्ति विभागीय कार्य से संपर्क करना चाहता है तो वह सीधे कर्मचारी/पटल सहायकों से संपर्क न करें। इसके लिए वह पहले बीएसए को लिखित रूप में अवगत कराएं। उन्होंने सभी शिक्षकों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को बीएसए कार्यालय आने से पूर्व अपने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की पहले अनुमति लेने और उसके बाद कार्यालय गेट पर उपलब्ध आगंतुक पंजिका पर विवरण अंकित कर कार्यालय में प्रवेश करने के निर्देेश दिए हैं। इसको लेकर बीएसए ने सभी पटल सहायकों को भी निर्देशित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed