{"_id":"6ab982fae7a478ea8b0b843a","slug":"notices-issued-to-28-panchayat-secretaries-over-poor-progress-regarding-the-finance-commission-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-169770-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वित्त आयोग की खराब प्रगति पर 28 पंचायत सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वित्त आयोग की खराब प्रगति पर 28 पंचायत सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों में खर्च की खराब प्रगति पर जिला पंचायत राज विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। 98 फीसदी से कम व्यय वाली ग्राम पंचायतों में तैनात 28 पंचायत सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी सचिवों को जल्द वित्त आयोग की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि विकासखंड ललौरीखेड़ा के चार, पूरनपुर के चार, बीसलपुर के चार, मरौरी के चार, बरखेड़ा के पांच, बिलसंडा के तीन और अमरिया के पांच पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों में पंचम एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि का अपेक्षित स्तर पर व्यय नहीं किया गया है।
डीपीआरओ ने सभी संबंधित सचिवों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में वित्त आयोग से स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूरा कराते हुए व्यय की प्रगति में सुधार किया जाए। साथ ही निर्धारित मानक के अनुसार धनराशि खर्च करने और उसकी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सितंबर 2026 में भी वित्त आयोग की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पंचायत सचिवों का वेतन रोक दिया जाएगा। संवाद