फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice to 673 farmers on Rejected sugarcane production

रिजेक्ट गन्ना उत्पादन पर 673 किसानों को नोटिस

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना उत्पादन करने वाले 673 किसानों को सहकारी गन्ना समिति से नोटिस जारी कर अस्वीकृत प्रजाति के गन्ना न उत्पादन करने की  चेतावनी दी गई है। किसानों को उक्त गन्ना की शीघ्र सप्लाई कर स्वीकृत गन्ना प्रजाति के बीज को पर्यवेक्षक से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र में 673 किसानों ने 304 हेक्टेयर भूमि पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना उत्पादन कर रखा है। किसानों को कोसी 01424,  कोसी 91269, कोसा 96260, को 1248 अस्वीकृत प्रजाति होने की कई बार जानकारी दी गई। अब अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को नोटिस जारी कर भविष्य में अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना न बोने और इस सत्र में शीघ्र गन्ना की सप्लाई करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जाएगा। किसान स्वीकृत प्रजाति के बीज के लिए क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed