फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice of fire from satellite now

अब सेटेलाइट से मिल रही आग लगने की सूचना

Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 19 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Notice of fire from satellite now
अब सेटेलाइट से मिल रही आग लगने की सूचना
 जिले के किसी भी स्थान पर आग लगने की घटनाओं को अब छिपाया नहीं जा सकेगा। जंगल अथवा इसके बाहर किसी स्थान पर आग लगने की सूचना अब सेटेलाइट के माध्यम से वन विभाग को प्राप्त हो जाती है। आग लगने के दो चार घंटे बाद ही डीएफओ के मोबाइल पर जीपीएस रीडिंग सहित मैसेज आ जाता है। जंगल अथवा इसके बाहर होने वाली आग की छोटी छोटी घटनाओं पर नियंत्रण कर अभी तक अधिकारी कर्मचारी आसानी से छिपा जाते थे। वहीं आग की बड़ी घटनाओं की जानकारी देरी से मिलने पर नियंत्रण मुश्किल हो जाता था। मैदानी क्षेत्र की अपेक्षा जंगल में आग लगने की दशा में उसका सही समय पर पता लगाना मुश्किल भी होता था। इसके लिए अब वन विभाग के देहरादून स्थित एफएसआई (फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया) ने सेटेलाइट के माध्यम से आग का पता लगने का सिस्टम लागू किया है। इसके तहत जंगल अथवा इसके बाहर आग लगने पर सेटेलाइट के माध्यम से एफएसआई को मिलती हैं जहां से साफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित डीएफओ, वन संरक्षक एवं अन्य वन अधिकारियों को मोबाइल पर भेज दी जाती है। मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से मिली आग की इस सूचना में आग लगने का समय और उसके स्थान की पहचान के लिए जीपीएस रीडिंग भी मौजूद रहती है। हालांकि इस प्रक्रिया में दो से चार घंटे लग जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद ही अधिकारियों को आग के बारे में जानकारी तो मिल ही जाती है जिसपर वह संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी से जानकारी कर सही स्थिति का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed