{"_id":"6674656fac5763c5d10b505e","slug":"notice-issued-to-operators-of-nine-illegal-colonies-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118164-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौ अवैध कॉलोनियों के संचालकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौ अवैध कॉलोनियों के संचालकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
पीलीभीत। आचार संहिता लगी होने के दौरान देहात क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों को विकसित कर दिया गया। चुनाव निपटने के बाद जिला पंचायत ने ऐसी नौ अवैध कॉलोनियों के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी से 14 दिनों में जवाब मांगा गया है।
शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे किनारे स्थित खेती की जमीन खरीदने के बाद अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। यहां पर प्लाॅट बिक्री भी शुरू कर दिए गए हैं। टनकपुर, असम, शाहजहांपुर हाईवे और माधोटांडा मार्ग समेत कई जगह पूर्व में दर्जनों कॉलोनियों बनकर तैयार हो चुकी हैं।
कॉलोनाइजरों की ओर से इन कॉलोनियों का विनियमित क्षेत्र और जिला पंचायत से नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यही नहीं ले आउट भी पास नहीं है। इधर लोकसभा चुनाव में जब अधिकारी चुनाव में व्यस्त हुए तो कॉलोनाइजरों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए काम और तेज कर दिया।
विज्ञापन
शहर के पास में ही कॉलोनियों को विकसित कर दिया गया। अब चुनाव के बाद जांच के बाद जिला पंचायत की ओर से बिना लेआउट पास कराए बनवाई जा रही नौ कॉलोनियां को चिह्नित किया गया है।
इसमें खमरिया पंडरी में रेलवे क्रॉसिंग के पास, खमरिया पंडरी में करोड़ रोड विक्रमपुर मदरसे के नजदीक, विक्रमपुर में लाइनपार बाईं तरफ, विक्रमपुर में लाइनपार दाईं तरफ, ग्राम पौटा में बीसलपुर मार्ग पर एक भट्ठे के नजदीक, ग्राम पुन्नापुर में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर, न्यूरिया हुसैनपुर में दो, गजरौला कलां में एक कॉलोनी को अवैध मानते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब 14 दिन में मांगा गया है।
........
बिना नक्शा व लेआउट कॉलोनी बनाने के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर नौ कॉलोनाइजरों को नोटिस भेजा गया है। इन सभी को अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है।
- हरमीक सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत